Search

 
 
 

रांची : नामकुम में बकरी चोरी कर रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने की पिटाई, पुलिस ने बचायी जान

 
Ranchi : नामकुम थाना क्षेत्र के महुआ टोली में बकरी चोरी कर रहे दो युवकों की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी. आक्रोशित भीड़ ने दोनों युवक के हाथ-पैर बांध दिये. हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों आरोपियों को ग्रामीणों से बचा लिया. ग्रामीणों ने आरोपियों की कार भी बरामद कर ली है. इसी कार के सहारे वे इलाके से बकरी की चोरी कर भाग जाया करते थे.

दोनों युवक चोरी की नीयत से गांव पहुंचे थे

सोमवार को ये दोनों युवक चोरी की नीयत से गांव पहुंचे और बकरी चुराकर कार से भाग रहे थे. इसी बीच ग्रामीणों की नजर चोरों पर पड़ी. पीछा करने के बाद लोगों ने उन्हें महुआ टोली के पास पकड़ लिया. युवकों की पिटाई की सूचना पाकर पुलिस दोनों को भीड़ से मुक्त कराकर थाना ले गयी, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
इसे भी पढ़ें – मच्छरों">https://lagatar.in/ranchi-municipal-corporation-started-door-to-door-campaign-to-save-from-mosquitoes/">मच्छरों

से बचाने के लिए रांची नगर निगम ने शुरू किया डोर टू डोर कैंपेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही