Search

 
 
 

रांची : ग्रामीणों ने हथियार के साथ अपराधी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

 
Ranchi :  ग्रामीणों ने हथियार के साथ एक अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. यह मामला पिठोरिया थाना क्षेत्र के सोसो का है, जहां बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने देसी कट्टा के साथ एक अपराधी को पकड़ा और पुलिस को सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, सोसो निवासी अशफाक खान के पुत्र तौसीफ खान पर तीन अपराधियों ने सोसो चौक पर हथियार तान दी थी. इसके बाद ग्रामीण एकजुट हो गये और एक अपराधी को हथियार के साथ पकड़कर पिठोरिया थाना पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं दो अन्य अपराधी मौके से फरार हो गये. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. साथ ही फरार दोनों अपराधियों की खोजबीन कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही