Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने रांची हिंसा के पांच प्रमुख अभियुक्तों अफसर आलम, तबारक कुरैशी, साबिर अंसारी, करण कछ्छप उर्फ मोहम्मद उस्मान और सरफराज आलम को जमानत दे दी है. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत में सभी की जमानत पर सुनवाई हुई. आरोपियों की ओर से वरीय अधिवक्ता ए के अल्लाम ने पक्ष रखा. उनके सहायक के रूप में अधिवक्ता फैसल अल्लाम कोर्ट के समक्ष उपस्थित रहे. उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 133/2022 दर्ज की गई है. जिसमें आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 353,188, 427, 295A, 298, 332, 504, 323 और 120B लगाई गई है. सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. इसे भी पढ़ें - प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-said-karnatakas-bjp-government-looted-1-5-lakh-crores-why-didnt-the-almighty-prime-minister-see-the-loot/">प्रियंका
गांधी ने कहा, कर्नाटक की भाजपा सरकार ने 1.5 लाख करोड़ की लूट की, सर्वशक्तिमान प्रधानमंत्री को लूट नजर क्यों नहीं आयी? [wpse_comments_template]
रांची हिंसा: अफसर,तबारक,साबिर, उस्मान और सरफराज को हाईकोर्ट से मिली बेल

Leave a Comment