Search

 
 
 

रांची हिंसा मामला: सीआईडी ने शुरू की जांच

 
Ranchi: 10 जून को जुमे की नमाज के बाद मेन रोड में हिंसा भड़की थी. डीजीपी नीरज सिन्हा ने सीआईडी को इस मामले की जांच करने का आदेश दिया था. जिसके बाद सीआईडी ने मंगलवार को डेली मार्केट थाना में दर्ज केस संख्या 17/22 को टेकओवर कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले की जांच डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा करेंगे. सीआईडी रांची क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद को सहायक अनुसंधान पदाधिकारी बनाया गया है. गौरतलब है कि इस घटना के बाद विभिन्न थानों में दर्ज अलग-अलग 48 कांडों में से केवल एक ही केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीआइडी को दी गई है. इसे पढ़ें-बीच">https://lagatar.in/another-spicejet-plane-crashed-in-mid-air-second-major-incident-in-a-day/">बीच

हवा में स्पाइसजेट का एक और विमान हुआ खराब, एक दिन में दूसरी बड़ी घटना

अब तक 33 आरोपित भेजे जा चुके हैं जेल

रांची हिंसा मामले में अब तक 33 आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं. इनमें 29 आरोपित पहले भेजे गए थे और चार आरोपित रांची रिम्स में इलाजरत थे, जिन्हें ठीक होने के बाद जेल भेजा गया है. एक आरोपित का इलाज दिल्ली में चल रहा है. उसकी हालत गंभीर है. इसे भी पढ़ें-जून">https://lagatar.in/1-3-crore-jobs-reduced-in-june-unemployment-rate-rises-to-7-80-per-cent-cmie/">जून

में 1.3 करोड़ रोजगार घटे, बेरोजगारी दर बढ़कर 7.80 फीसदी : सीएमआईई

एसआईटी एक महीने में देगी रिपोर्ट

पूरे मामले की जांच कर रहे आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ अमिताभ कौशल और एडीजी अभियान संजय आनंदराव लाठकर की उच्च स्तरीय समिति कई लोगों की गवाही ले चुकी है. एक महीने के भीतर दोनों ही अधिकारी अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे. सूचना है कि उच्च स्तरीय जांच समिति ने अब तक करीब 200 लोगों का बयान कलमबद्ध किया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही