Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा केस: CID ने कोर्ट से लिया आठ आरोपियों का वारंट

Advertisement
Advertisement
Ranchi : पिछले वर्ष दस जून को हुई रांची हिंसा केस से जुड़े आठ आरोपियों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट सीआईडी ने प्राप्त कर लिया है. सीआईडी के डीएसपी महेंद्र सिंह मुंडा ने मो. नकीब, मो. माजिद आलम, मो. मुन्ना गद्दी, मो. सद्दाम गद्दी, मो. जमाल गद्दी, मो. खालिद उमर, मो. शदाब आलम और मो. अजीम उर्फ अजीमूशान का वारंट कोर्ट से ले लिया है. जिसके बाद अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी. बुधवार को रांची CJM (चीफ ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट) की कोर्ट ने आठ आरोपियों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट जारी किया है. यह मामला डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़ा हुआ है. राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद सीआईडी इस केस को टेकओवर कर जांच कर रही है. अब तक इस केस में एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. इसे भी पढ़ें -CM">https://lagatar.in/chief-minister-biren-singh-should-resign-prime-minister-home-minister-also-cannot-escape-responsibility-for-manipur-incident-congress/">CM

बीरेन सिंह इस्तीफा दें, प्रधानमंत्री, गृह मंत्री मणिपुर घटना की जवाबदेही से नहीं बच सकते : कांग्रेस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही