Search

 
 
 

रांची हिंसा मामला : डीजीपी ने CID जांच का दिया आदेश

 
Ranchi : बीते 10 जून को जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड में हिंसा भड़की थी. जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे. इस मामले की जांच के लिए डीजीपी नीरज सिन्हा (DGP Neeraj Sinha) ने सीआईडी (CID)  जांच का आदेश दिया है. अब जल्द ही पूरे मामले को सीआईडी टेकओवर कर इसकी जांच करेगी. बता दें कि इससे पहले सीएम के निर्देश पर दो सदस्य एसआईटी टीम का गठन किया गया था जिसे एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया गया था. पढ़ें - रांची-खूंटी">https://lagatar.in/three-plfi-militants-caught-on-ranchi-khunti-border-bags-and-items-of-daily-use-recovered/">रांची-खूंटी

सीमा पर पकड़े गये तीन PLFI उग्रवादी, पिट्ठू और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/news-update-evening-news-diary-25-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।25 June।।हेमंत की अफसरों को नसीहत।।निशिकांत का नया दावा।।पीएम मोदी को सुप्रीम राहत।।दुमका में मातम में बदला जश्न।।सनकी SI ने ये क्या किया।।केरल में तनाव।।महाराष्ट्रः शिंदे मजबूत,उद्धव असहाय।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

क्या है मामला

बीजेपी प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा के द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद रांची में 10 जून को जुमे की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन हुआ था. इस प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई थी. जांच में पाया गया है कि सुनियोजित तरीके से हिंसा फैलाई गई. उसी हिंसा की एनआईए से जांच की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है. पंकज यादव ने जनहित याचिका दायर की है. इसे भी पढ़ें - रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ed-will-interrogate-cms-secretary-claims-mp-nishikant-dubey/">रांची:

सांसद निशिकांत दुबे का दावा, सीएम के सचिव से ईडी करेगी पूछताछ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही