Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा मामला : 3 अक्टूबर को HC में सुनवाई, फैसले की उम्मीद

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड हाईकोर्ट में रांची हिंसा की जांच की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर अब अगले मंगलवार (3 अक्टूबर) को सुनवाई होगी. पिछली सुनवाई में अदालत ने राज्य सरकार से अपटूडेट स्टेटस रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था. यह मामला मंगलवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध था, लेकिन इस मामले की सुनवाई टल गयी. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की बेंच में इस मामले की सुनवाई कर रही है. उम्मीद की जा रही है कि अगली सुनवाई के दिन अदालत इस जनहित याचिका पर अपना फैसला सुनायेगा. (पढ़ें, पोक्सो">https://lagatar.in/pocso-act-prisoner-rimish-gudiya-dies-in-rims/">पोक्सो

एक्ट का सजावार बंदी रिमिश गुड़िया की रिम्स में मौत)

पैगंबर विवाद को लेकर हुआ था बवाल

बता दें कि पैगंबर विवाद को लेकर झारखंड के रांची में भी 10 जून को जमकर बवाल हुआ था. रांची में ​​​​​​जुमे की नमाज के बाद मंदिर में पत्थर फेंका गया. इतना ही नहीं लोगों ने जमकर हंगामा, तोडफोड़ और आगजनी भी की थी. वहीं डेली मार्केट के पास कई राउंड फायरिंग भी की गयी थी. इसके बाद इंटरनेट सेवाएं बंद  कर दी गयी थी. हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत भी हुई थी. वहीं 12 से अधिक लोग घायल हुए थे. इस घटना में पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी घायल हुए थे. पलामू के रहने वाले आरटीआई कार्यकर्ता पंकज यादव ने NIA और CBI से मामले की जांच कराने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी. इसे भी पढ़ें : अयोध्या">https://lagatar.in/ayodhya-consecration-of-ram-lala-on-22nd-january-sun-rays-will-fall-on-the-idol-on-the-day-of-ram-navami-nripendra-mishra/">अयोध्या

: राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को, रामनवमी के दिन प्रतिमा पर पड़ेंगी सूर्य किरणें : नृपेंद्र मिश्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही