Search

 
 
 

रांची हिंसा मामला : आरोपी ने कोर्ट से मांगी बेल, कहा- पुलिस के आरोप गलत, बुधवार को होगी याचिका की सुनवाई

 
Ranchi : 10 जून को रांची में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा मामले में 24 दर्जन से अधिक लोगो पर नामजद एफआईआर दर्ज की गई है. यह एफआईआर रांची के अलग-अलग थानों में दर्ज किया गया है. डोरंडा थाने में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 149/22 में 10 लोगो के खिलाफ नामजद और 27 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है. नामजद आरोपियों में मोहम्मद आरिफ ने रांची सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी अछत श्रीवास्तव की कोर्ट में जमानत की गुहार लगायी है. आरोपी मोहम्मद आरिफ पर आईपीसी की धारा 147, 149, 341, 427, 295(A), 120(B) लगायी गयी है. याचिका कर्ता के अधिवक्ता प्रितांशु सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद आरिफ की जमानत याचिका न्यायिक दंडाधिकारी अक्षत श्रीवास्तव की कोर्ट दायर की गई है. जिसपर बुधवार को सुनवाई होगी. पढ़ें - यशवंत">https://lagatar.in/yashwant-sinha-resigns-from-tmc-may-be-the-presidential-candidate-from-the-opposition-tweeted-hints/">यशवंत

सिन्हा का TMC से इस्तीफा, विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हो सकते हैं,  ट्वीट कर दिये संकेत
इसे भी पढ़ें - चीरूडीह">https://lagatar.in/chirudih-shootout-hc-seeks-lower-courts-report-on-yogendra-saws-plea/">चीरूडीह

गोलीकांड: योगेंद्र साव की याचिका पर HC ने मांगी लोअर कोर्ट की रिपोर्ट

क्या है पूरा मामला

बता दें कि 10 जून को जुमे के नमाज के बाद पैगंबर विवाद में झारखंड के रांची में जमकर बवाल हुआ था. हंगामा तोडफोड़ और आगजनी के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद करनी पड़ गयी थी. रांची में ​​​​​​जुमे की नमाज के बाद हिंसा की घटना हुई थी. सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए थे. रांची में मेन रोड में सुजाता चौक से अलबर्ट एक्का चौक तक धारा 144 लागू कर दिया गया था. हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई थी. साथ ही दर्जनभर से अधिक लोग घायल हुए थे. इस घटना में पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी घायल हुए थे. इसे भी पढ़ें - फिल्म">https://lagatar.in/film-jug-jug-jio-controversy-karan-johar-filed-a-petition-and-told-the-court-vishal-singh-should-not-be-shown-the-film/">फिल्म

जुग जुग जियो विवाद : करण जौहर ने याचिका दाखिल कर कोर्ट से कहा- विशाल सिंह को ना दिखायी जाये फ़िल्म [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही