Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा : मंदिर पर पथराव और गोलीबारी के केस में नवाब चिश्ती और शकील उर्फ कारू से जेल में पूछताछ करेगी CID

Advertisement
Advertisement
Vinit Abha Upadhyay
Ranchi : रांची हिंसा के आरोपी नवाब चिश्ती और मोहम्मद शकील उर्फ कारू से सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) की टीम जेल में पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है. सीआईडी दोनों से डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़े मामले में पूछताछ करेगी. रांची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इस केस के सूचक रांची के तत्कालीन टाउन सीओ अमित भगत हैं. उनके आवेदन के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी में नदीम अंसारी, शाहबाज, शदाब, सद्दाम हुसैन, शबीर अंसारी, जमाल गद्दी समेत 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया. वहीं करीब आठ से दस हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है. फिलहाल इस केस की जांच सीआईडी (अपराध अनुसंधान विभाग) कर रही है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सोची- समझी साजिश के तहत 10 जून को रांची के मेन रोड में हिंसा की गई. मंदिर पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ की गई. वहीं पुलिसकर्मियों से उनके हथियार छीनने की कोशिश की गई. उनपर जान लेने की नीयत से फायरिंग की गई. नवाब चिश्ती फिलहाल न्यायिक हिरासत में है.
इसे भी पढ़ें – बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-marandis-sankalp-yatra-concluded-in-73-assembly-constituencies/">बाबूलाल

मरांडी की संकल्प यात्रा 73 विधानसभा क्षेत्रों में संपन्न, 28 अक्टूबर को रांची में महासभा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही