Search

 
 
 

रांची हिंसा: राज्यपाल ने DGP,ADG, DC और SSP को किया तलब

 
Ranchi: 10 जून को जुमे की नमाज के बाद राजधानी रांची में हिंसा भड़की थी. इस मामले को राज्यपाल रमेश बैस ने गंभीरता से लिया है. राज्यपाल ने इस उग्र विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई पत्थरबाजी और तोड़फोड़ को लेकर डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय लाटकर, डीसी छवि रंजन और एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को राजभवन तलब किया है. राज्यपाल इन अधिकारियों से घटना की पूरी जानकारी ले रहे हैं. साथ ही अबतक इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें-हिंसा">https://lagatar.in/violence-case-ranchi-police-raided-42-houses-simultaneously-picked-up-29-suspects/">हिंसा

मामला: रांची पुलिस ने एक साथ 42 घरों में मारा छापा, 29 संदिग्धों को उठाया

क्या है घटनाक्रम

घटना बीते दस जून की है, जुमे की नमाज के बाद रांची के मेन रोड में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए थे. लोग बीजेपी से निष्पाशित नुपुर शर्मा के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. इसी बीच भीड़ उग्र हो गई. भीड़ ने मंदिर पर हमला बोल दिया. पुलिस ने रोकने का प्रयास किया. इसके बाद भीड़ और पुलिस में झड़प हो गई. देखते ही देखते भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया. इस हमले में पुलिस के कई अधिकारी और जवान घायल हो गए. इसके बाद पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. दो लोग पुलिस की गोली से मारे भी गए. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-connection-of-wasseypur-gang-came-to-the-fore/">रांची

हिंसा मामला: वासेपुर गैंग का कनेक्शन आया सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही