Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा : गृह विभाग ने केंद्र को लिखा पत्र, रैफ की प्रतिनि‍युक्ति 24 जून तक बढ़ाने का किया आग्रह

Advertisement
Advertisement
Ranchi  : रांची में हुए उपद्रव के बाद  जिला पुलिस के अलावे अन्‍य फोर्स के साथ-साथ रैफ (रैपिड एक्शन फोर्स) की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. रैफ की प्रतिनियुक्ति 16 जून तक ही है,जिसे बढ़ाने  को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने केंद्र को पत्र लिखा है. झारखंड पुलिस मुख्यालय की रिपोर्ट पर गृह विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर राज्य में विधि व्यवस्था के हालात से अवगत कराया है और आग्रह किया है कि रैफ की दोनों कंपनियों को आगामी 24 जून तक राज्य में रखने की अनुमति दी जाए.

शांति व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है रैफ

राजधानी के मेन रोड में बीते 10 जून को हुये हिंसक घटना के बाद पुलिस की टीम विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रही है. कई इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. सोमवार रैफ ने फ्लैग मार्च किया. उप कमांडेंट राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट अजीत कुमार और अनूप सिंह के नेतृत्व में रैफ के जवानों ने मेन रोड में फ्लैग मार्च किया और शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने में सहयोग किया. बता दें कि हिंसा के बाद मेन रोड में रेफ के जवानों को तैनात किया गया है, ताकि शहर में शांति व्यवस्था कायम किया जा सके.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही