Search

 
 
 

रांची हिंसा: SIT ने घटनास्थल का लिया जायजा, FSL की टीम ने भी की जांच

 
Ranchi: 10 जून को जुमे की नमाज के बाद रांची दस जून को हिंसा भड़की थी. इस मामले की जांच को लेकर सरकार द्वारा एसआईटी का गठन किया गया है. सोमवार को एसआईटी में शामिल झारखण्ड सरकार के सचिव अमिताभ कौशल के नेतृत्व में घटनास्थल का जायजा लिया गया. जायजा लेते हुए डेली मार्केट पहुंचे और कई बिंदुओं पर कमेटी जांच कर रही है. अमिताभ कौशल और एडीजी घटनास्थल पर पहुंच कर लोगों से पूछताछ की. सचिव से पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी हम लोग हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं. अभी कुछ कहना सही नहीं है. जांच करने के बाद हर चीज हमलोग मीडिया के सामने प्रस्तुत कर देंगे. इसे भी पढ़ें-सरकार">https://lagatar.in/make-common-people-aware-about-the-schemes-of-the-government-satyanand-bhokta/">सरकार

की योजनाओं के बारे में आम लोगों को जागरूक करें : सत्यानंद भोक्ता

एफएसएल की टीम पहुंची

सोमवार को मेन रोड स्थित काली मंदिर के पास एफएसएल की टीम पहुंची और बिजली के खम्भे में फंसी गोली को निकाला. टीम ने मंदिर के आसपास स्थित प्रसाद दुकानों की भी पड़ताल की. बता दें कि 10 जून को काली मंदिर के पास जमकर बवाल हुआ था. इस दौरान फायरिंग भी की गई थी. एक गोली बिजली के खंभे में फंस गई थी. जिसे एफएसएल की टीम खंभे से निकालकर अपने साथ ले गई है. इसे भी पढ़ें-चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-due-to-the-arrival-of-elephants-the-speed-of-trains-slowed-down-forest-department-issued-helpline-number/">चाकुलिया

: हाथियों के आने से ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी, वन विभाग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
[wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही