Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मारवाड़ी समाज हमेशा सेवा भाव से काम करता रहा है : महेश पोद्दार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: रांची के मारवाड़ी ब्राह्मण भवन में रविवार को रक्तदान शिविर लगा. इसका आयोजन विप्र फाउंडेशन ने किया. विप्र फाउंडेशन के 13वां स्थापना दिवस के अवसर पर देशव्यापी रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ. इसमें संपूर्ण भारत में 13 हजार रक्त युनिट रक्त दान करवाने के लक्ष्य के तहत विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश जोन 6 ने रांची में इसका आयोजन किया. राज्य सभा सदस्य महेश पोद्दार ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया. इस अवसर पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, वरीय उपाध्यक्ष कमल केडिया और रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल मौजूद थे. महेश पोद्दार ने कहा कि मारवाड़ी समाज शिक्षा, चिकित्सा और धर्मशाला बनाने में आगे रहता है. साथ ही हमारा समाज लोगों का जीवन बचाने के लिए रक्तदान भी करता है. मारवाड़ी समाज हमेशा सेवा भाव से काम करता रहा है. इसका फायदा हर वर्ग को होता है. इसे भी पढ़ें-  मैट्रिमोनियल">https://lagatar.in/young-man-looking-for-life-partner-on-matrimonial-site-got-job-offer/">मैट्रिमोनियल

साइट पर जीवनसाथी ढूंढ रहे युवक को मिला जॉब का ऑफर   
इस अवसर पर महेश पोद्दार और ओम प्रकाश अग्रवाल को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. विप्र की और से पवन शर्मा, महामंत्री प्रमोद सारस्वत और सचिव राजेश कौशिक ने भी ब्लड डोनेट किया. इसमें नागरमल सेवा सदन और सदर रांची की टीम का भरपूर सहयोग रहा. काफी संख्या में लोगों ने शिविर में रक्तदान किया. रक्तदान के बाद लोगों को जूस और मीठा दिया गया. सभी लोगों को गुलाब भेंट किया गया. इस अवसर पर अध्यक्ष पवन शर्मा, महामंत्री प्रमोद सारस्वत, मंत्री राजेश कौशिक, निरंजन शर्मा, शशांक भारद्वाज, किशन शर्मा, ओमप्रकाश अग्रवाल, बसंत मित्तल, सुरेश अग्रवाल मनोज चौधरी, रतन मोर, रविशंकर शर्मा और अशोक पुरोहित सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें- JMM">https://lagatar.in/jharkhand-news-jmm-revealed-mou-with-11-companies-formed-a-few-days-ago-of-momentum-jharkhand/">JMM

का खुलासा: मोमेंटम झारखंड के कुछ दिनों पहले बनी 11 कंपनियों के साथ हुआ MOU
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही