Search

 
 
 

रांची : धूमधाम से मनायी गयी साईं नाथ विश्वविद्यालय में विश्वकर्मा पूजा

 
Ranchi   :  साईं नाथ विश्वविद्यालय में शनिवार को विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनायी गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ एसपी अग्रवाल ने मंत्रोचार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर किया. विश्वविद्यालय परिसर में भगवान विश्वकर्मा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की गई थी. कुलपति ने बताया कि युवाओं को अधिक से अधिक मशीनी, प्रायोगिक एवं तकनीकी ज्ञान लेने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मशीनें हमलोगों की सहयोगी बनेगी एवं भविष्य में मशीनों से किसी प्रकार की कोई भी दुर्घटना नहीं घटे  भगवान विश्वकर्मा से यही कामना करते हैं. कार्यक्रम का समापन भगवान विश्वकर्मा की आरती के साथ किया गया. आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रो. सुनीता कुमारी, अंकित वर्मा, अशोक सुमन अंबेडकर, अनुराग, सुमन, सौरभ, सूरज कुमार, राजू महतो, सोहन महतो, धीरज कुमार, रजनीश रोशन, सुनील कुमार श्रीवास्तव सहित सभी शिक्षक-शिक्षिका एवं विद्यार्थी उपस्थित थे. विश्वकर्मा पूजा को सफल बनाने में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें–गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-four-arrested-jailed-for-stealing-tires-from-a-tanker-parked-on-the-highway/">गालूडीह

: हाइवे पर खड़ी टैंकर से टायर चोरी करने के मामले में चार गिरफ्तार, गए जेल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही