Ranchi: रविवार को साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति- प्रो डॉ एसपी अग्रवाल के द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच शिल्प, कला और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा का पूजन करते हुए किया गया. देवताओं के वास्तुकार और शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की अत्यंत ही सुन्दर प्रतिमा स्थापित कर भक्ति, निष्ठा और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई. इस मौके पर अग्रवाल ने कहा कि विश्वकर्मा पूजा हमें अपने कार्य के प्रति समर्पित रहने और उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा देता है. छात्रों को अधिक से अधिक मशीनी, प्रायोगिक एवं तकनीकी ज्ञान लेने की जरूरत है. छात्र-छात्राओं को अपने शिक्षण, परिश्रम, रचनात्मक, सामाजिक और सृजनशीलता के द्वारा विश्वविद्यालय और राष्ट्र निर्माण के कार्यो में एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना किया कि सभी के जीवन में सफलता और समृद्वि बनी रहें. कार्यक्रम के अंतिम दिन सोमवार को भगवान विश्वकर्मा की आरती के बाद सभी आगंतुकों के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इसमें विश्वविद्यालय की प्रो सुनिता कुमारी, प्रो अंकित वर्मा, प्रो अशोक सुमन अम्बेडकर, प्रो एनुल हक, प्रो राजू महतो, प्रो धीरज कुमार, सोहन महतो, रजनीश रौशन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे. विश्वकर्मा पूजनोत्सव को सफल बनाने में डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]
रांचीः साईं नाथ विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा
Leave a Comment