Search

 
 
 

रांची : ओम नगर के सड़क पर सालों भर जमा रहता है पानी, पार्षद भी नहीं उठाते फोन

 
Ranchi : रांची के कांके में स्थित ओम नगर में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करता है. यहां के सड़कों पर साल भर पानी जमा रहता है. जिससे घर से निकलने से पहले भी लोग काफी सोचते है. साथ ही सड़क पर पानी जमा होने के कारण गाड़ी से आने जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है. ओम नगर में लगभग 150 घर है. इन घरों में रहने वाली महिला इस पानी से काफी परेशान है.  जब इस बारे में स्थानीय लोगों से बात की गई तो उनलोगों ने कहा कि 2 साल पहले ही सड़क में पानी जमा होने की समस्या पार्षद के सामने रखी थी. लेकिन अबतक कोई समाधान नहीं हो पाया है. रांची नगर निगम के द्वारा नाली की सफाई की जाती है, लेकिन कचरा निकालकर बगल में रख दिया जाता है और उसे उठाया नहीं जाता. इसलिए कचरा दोबारा जमा हो जाता है. पढ़ें -OTT">https://lagatar.in/ott-platform-netflix-on-the-verge-of-closure-300-employees-fired-so-far-about-500-people-have-been-laid-off/">OTT

प्लेटफॉर्म Netflix बंद होने के कगार पर! 300 स्टाफ को नौकरी से निकाला, अबतक करीब 500 लोगों की छंटनी
इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/vc-of-bau-appeared-in-high-court-court-said-regularize-4th-grade-personnel-in-6-months/">हाईकोर्ट

में हाजिर हुए BAU के VC, कोर्ट ने कहा- 6 माह में 4th ग्रेड कर्मियों को नियमित करें 

जानें क्या कहते हैं स्थानीय लोगों

जब लगातार डॉट इन के संवाददाता ने स्थानीय लोगों से बात की तो ओम नगर में रहने वाले विष्णु देव ने बताया कि इस इलाके की सबसे बड़ी समस्या सड़क में जमा होनी वाली पानी और नाली है. नाली पतली होने के कारण साल भर गंदा पानी सड़क में जमा रहता है. 2 साल पहले वार्ड पार्षद को हम लोगों ने नाली की समस्या को लेकर बात की थी लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है. संजीत ने बताया कि इस इलाके में सप्लाई पानी का कनेक्शन भी नहीं है. जिससे लोगों को पानी की समस्या हो रही है. लोगों को दूर-दूर से पानी भर के लाना पड़ता है बरसात होने पर पानी से पूरा सड़क लबालब भर जाता है. जब हमने वार्ड 2 के पार्षद से संपर्क करना चाहा तब उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया. जब हमने इस मामले की जानकारी उप नगर आयुक्त शीतल कुमारी को दी तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं था. अब मुझे जानकारी मिली है. तो जल्द ही नालियों को साफ कराया जाएगा और लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जायेगा. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-husband-sentenced-to-life-imprisonment-for-killing-wife-ranchi-civil-court-sentenced/">रांची

: पत्नी की हत्या के आरोप में पति को आजीवन कारावास, रांची सिविल कोर्ट ने सुनायी सजा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही