Search

 
 
 

रांची : फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश और वज्रपात की संभावना

 
Ranchi : झारखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी, दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य. भागों में कुछ स्थानों पर 21 मई को गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा. 21 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. 23 और 24 मई को राज्या में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

19 और 20 को बारिश के साथ चलेगी तेज हवा

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में 19 और 20 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा, रांची, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा. वहीं राज्य में 19 मई को गढ़वा, पलामू, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है. 20 मई को भी गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, देवघर, गिरिडीह जिलों में 20 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है. इसे भी पढ़ें : इरफान">https://lagatar.in/irfan-told-hemant-that-he-is-ram-kalpana-is-the-incarnation-of-maa-durga-babulal-said-this-in-retaliation/">इरफान

ने हेमंत को बताया राम, कल्पना को मां दुर्गा का अवतार, बाबूलाल ने पलटवार में कह दी ये बात…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही