Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: बहन से छेड़खानी का भाई ने किया विरोध, तो घर में घुसकर की मारपीट

Ranchi : बहन के साथ छेड़खानी का भाई ने विरोध किया, तो 30 से 40 युवकों ने घर में घुसकर भाई के साथ मारपीट की. यह मामला सदर थाना क्षेत्र के कोकर चुना भट्टा में रविवार की दोपहर को घटा है. इसे लेकर लड़की के पिता मनोज कुमार वर्मा ने सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. और कहा है कि रविवार की दोपहर 1.30 बजे रोशन यादव नाम का लड़का जो मेरे मोहल्ला का ही रहने वाला है. वह अपने साथ 30 से 40 की संख्या में लड़कों को लेकर हथियार के साथ मेरे घर में घुस गया और मेरे बेटा अभिषेक के साथ मारपीट की. इस दौरान घर का काफी समान भी तोड़ दिया. इस घटना का मुख्य कारण यह है कि मेरी बेटी के साथ दो दिन पहले रोशन यादव ने छेड़खानी की थी. उसी को लेकर मेरे बेटे ने रोशन को डांट लगाई थी. उसी वक्त रोशन ने धमकी दी थी कि पूरे परिवार को जान से मार देंगे. इसे भी पढ़ें -नगड़ी">https://lagatar.in/case-of-misbehavior-with-youth-of-nagdi-co-dc-will-demand-action-from-the-state-government/">नगड़ी

सीओ की युवक से बदसलूकी का मामला: DC करेंगे राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही