Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः गो तस्करी का पैसा कौन खा रहा, जांच करा रिपोर्ट सार्वजनिक करे झामुमो- भाजपा

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गो तस्करी के आरोपी रमेश पांडेय के पैसे से संकल्प सभा कर रहे हैं. इसे लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो राज्य में सत्ताधारी दल है, इसलिए भाजपा पर उल्टा सीधा आरोप लगाकर वह हिट एंड रन वाली पॉलिसी अपनाता है. भाजपा झामुमो से कह चुकी है कि आरोप लगाने से अच्छा है अपनी सबसे पसंदीदा और विश्वासी एजेंसी से हर आरोप का जांच कराइए और जनता को उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक कर बताइए कि गौ तस्करी का पैसा कौन-कौन खा रहा है. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-24-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।24 SEPT।।रांची-हावड़ा समेत 9 रूटों पर वंदे भारत।।चार साइबर ठग अरेस्ट।।चाईबासा के 3 मजदूरों की तमिलनाडु में पिटाई।।बिहारःकरंट से दो की मौत।।रिलायंस और HDFC बैंक को भारी नुकसान।।समेत कई अहम खबरें।।
प्रदीप सिन्हा ने कहा कि गो तस्कर से किसकी सहानुभूति है यह राज्य की जनता जान चुकी है. सीएम हेमंत सोरेन ने सार्वजनिक मंच से भरी सभा में पुलिस पदाधिकारियों को गो तस्करों पर कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए थे. उन्होंने कहा कि गो तस्करों ने दारोगा संध्या टोपनो को ट्रक से कुचल कर मार दिया और सरकार ने जांच का दिखावा करके इसकी लीपापोती की कोशिश की. संध्या की हत्या की जांच का जिम्मा मीरा सिंह जैसे दागी पुलिस पदाधिकारी को सौंपा गया जिन्हें एक आदिवासी महिला से घूस लेने के आरोप में रंगे हाथ पकड़कर जेल भेजा गया था. इसी से पता चलता है कि गो तस्करी का पैसा किस पार्टी और किस नेता के पास जाता है. इसे भी पढ़ें-युवक">https://lagatar.in/young-man-saved-mothers-life-by-donating-blood-family-members-expressed-gratitude/">युवक

ने खून देकर प्रसूता की बचाई जान, परिजनों ने जताया आभार
[wpse_comments_template] 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही