Search

 
 
 

रांची: हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत, पति गंभीर

 
Ranchi: रांची के रातू थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाइवा की चपेट में आने से पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति-पत्नी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी तेज गति से आ रही एक हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस भीषण टक्कर में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे और सड़क जाम कर दिया. जाम के कारण आवागमन प्रभावित हो गया और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है. इसे भी पढ़ें -बोकारोः">https://lagatar.in/bokaro-dgp-honored-the-officers-and-soldiers-involved-in-the-encounter/">बोकारोः

DGP ने मुठभेड़ में शामिल अफसरों व जवानों को किया सम्मानित
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही