Search

रांची : ठाकुरगांव के मोहनपुर गांव में दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत

Ranchi: राजधानी रांची के विभिन्न इलाके में कुछ दिनों से हाथी का आना लगातार जारी है. बुधवार की सुबह बुढ़मू के ठाकुरगांव के मोहनपुर में जंगली हाथी दिखा. इससे लोगों में दहशत है. स्थानीय लोगों ने हाथी के आने की सूचना पुलिस और वन विभाग को दे दी है.
 
उल्लेखनीय है कि 26 फरवरी की सुबह में हाथी हटिया इलाके में देखा गया था, हालांकि उसको पुलिस और वन विभाग की टीम ने रिंग रोड से आगे ले जाकर छोड़ दिया था. उसके बाद हाथी रातु इलाके के जंगल में दिखा और वहां जंगली हाथी ने तांडव मचाया. 

रातू में जंगली हाथी ने दो लोगों को मार डाला था और वहीं दो लोगों को कुचल दिया था, जिसमें ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. आशंका जताई जा रही है कि वही हाथी है जिसने बीते दिनों ने रातु इलाके में तांडव मचाया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही