Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में 20 अप्रैल तक छाए रहेंगे बादल, पर हीट वेव से और बढ़ेगी गर्मी

  • पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहर, साहिबगंज में गर्जन के साथ बारिश की उम्मीद
Ranchi : रांची में 20 अप्रैल तक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. वहीं राज्य के उत्तर पश्चिम भागों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहर, साहिबगंज) में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. राज्य में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री तक की वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में आनेवाले सप्ताह के दौरान राजधानी में बारिश होने की उम्मीद नहीं है. इससे शहर में गर्मी और बढ़ेगी. विभाग के मुताबिक इस दौरान पछुआ हवा (हीट वेव) बहेगी, जिससे वातावरण और तेजी से गर्म होगा. राज्य के विभिन्न हिस्सों का तापमान न्यूनतम 25 से लेकर अधिकतम 41 डिग्री तक जा सकता है.

आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ेगी

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में हाल के दिनों में कोई सिस्टम बनने के संकेत नहीं हैं. देश के पश्चिम से पूर्व तक बनी टर्फ लाइन अब कमजोर हो चुकी है. दक्षिण से यूपी तक बना टर्फ सिस्टम भी अब खत्म हो रहा है. इसके बाद झारखंड के आसपास के वातावरण में सिस्टम नहीं रहने के कारण राज्य में आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ेगी. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/dr-bhimrao-ambedkars-132nd-birth-anniversary-celebrated-at-jharkhand-jdu-state-headquarters/">झारखंड

जदयू प्रदेश मुख्यालय में मनायी गयी डॉ भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही