Search

 
 
 

रांची: शादी का झांसा देकर सबंध बनाने का युवती ने लगाया आरोप, 4 साल से थी लिव-इन में

Ranchi News: युवती ने बताया कि सुखदेव नगर थाना में 29 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करने पहुंची थी. लेकिन थाना में आवेदन ले ने के बाद उसे रिसिविंग नहीं दी गयी. जिसके बाद युवती एसएसटी थाना पहुंची और मामला दर्ज किया. एससीएसटी थाना द्वारा सुखदेव नगर थाना के साथ मिलकर महिला का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया.
 
पीड़िता

Ranchi News: रांची में 4 साल से लिव-इन में रह रही एक युवती ने युवक पर मामला दर्ज कराया है. ये मामला सुखदेवनगर थाना में दर्ज हुआ है. दरअसल युवती ने शादी का प्रलोभन देकर युवक पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि 4 साल से हरमू रोड स्थित किराये के मकान में दोनों साथ रह रहे थे. लेकिन शादी की जब बात आयी तो पहले तो युवक ने उसे जातिसूचक गालियां दीं और शादी से इनकार कर दिया.


युवती ने बताया कि सुखदेव नगर थाना में 29 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज करने पहुंची थी. लेकिन थाना में आवेदन ले ने के बाद उसे रिसिविंग नहीं दी गयी. जिसके बाद युवती एसएसटी थाना पहुंची और मामला दर्ज किया. एससीएसटी थाना द्वारा सुखदेव नगर थाना के साथ मिलकर महिला का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में कराया गया.


आज फिर से सुखदेव नगर थाना पहुंची महिला का आरोप है कि 29 अक्टूबर को आवेदन देने के बाद आजतक आरोपी को पुलिस ना तो पकड़ पायी है ना ही कोई कार्रवाई हो पायी है. बताया कि आरोपी की ओर से लगातार फोन करके केस को वापस लेने की धमकी दी जा रही है.


हालांकि युवती ने बताया कि केस की जांच कर रहे केस आईओ ने छठ पूजा के बाद आरोपी को पकड़ने की  बात कही है. मामले की जांच कर रहे सुखदेव नगर थाना सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार मेहता से भी बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.


  
युवती ने बताया कि वो युवक से सबसे पहले एक शादी समारोह में मिली थी. फिर दोनों में दोस्ती हुई और नजदीकी बढ़ने लगी. जिसके बाद दोनों ने लिवइन में रहना शुरू कर दिया. युवती ने बताया है कि उसके परिजन नहीं हैं, अपना भरण-पोषण करने के लिए वो शादियों में मेकअप का काम करके पैसे कमाती है.


यहां बता दें कि आरोपी युवक का नाम अमरदीप सिंह उर्फ सोनू सिंह है, वो ओरमांझी इरबा उर्गुटु का रहने वाला है. आरोपी से फोन पर बात करने की कोशिश की गई, मगर उसका फोन बंद मिला.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही