Ranchi : धुर्वा में मधु नाम की एक महिला ने अपने कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव गुरुवार सुबह कमरे में मिला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
मधु दो दिन पहले अपने पति से मिल कर लौटी थी
जानकारी के मुताबिक मधु चार दिन पहले ही अपने पति, जो मुंबई में नौकरी करते हैं, से मिलकर रांची लौटी थी. रांची आने के बाद मधु को अपने मायके जाना था, लेकिन उससे पहले ही उसने आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी उस समय मिली जब गुरुवार सुबह मधु के कमरे का दरवाजा नहीं खुला. परिवार के लोगों ने जब दरवाजा खटखटाया तब भी अंदर से बंद दरवाजा नहीं खुला. अनहोनी की आशंका होने पर परिवार के सदस्यों ने जब खिड़की खोल कर कमरे के अंदर झांका तब घटना की जानकारी मिली. डेढ़ साल पहले ही मधु की शादी हुई थी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment