Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः लोन सेटेलमेंट कराने के नाम पर महिला से 1.82 लाख की ठगी

Ranchi: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने एक महिला से लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 1.82 लाख की ठगी कर ली. ठगी के शिकार कोकर निवासी महिला ज्योत्सना ने इसे लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करया है.
Advertisement
Advertisement
अपराध का स्कैच AI द्वारा तैयार किया हुआ.

Ranchi: राजधानी रांची में साइबर अपराधियों ने एक महिला से लोन सेटलमेंट कराने के नाम पर 1.82 लाख की ठगी कर ली. ठगी के शिकार कोकर निवासी महिला ज्योत्सना ने इसे लेकर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करया है. 

 

महिला ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने एक फाइनांस कंपनी से लोन लिया था. लोन लेने के बाद वह समय पर किश्त चुका रही थी. इसी दौरान खुद को कंपनी का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने कॉल किया और लोन सेटलमेंट कराने का ऑफर दिया. उस व्यक्ति ने उनसे 1.82 लाख रुपये की मांग की और बताया कि अगर वह यह राशि दे देती हैं, तो लोन क्लोज कर दिया जायेगा और भविष्य में कोई किश्त नहीं देना पड़ेगा.

 

साइबर अपराधी की बातों में आकर महिला ने 1.82 लाख रुपया चुका दिया. बदले में साइबर अपराधी ने लोन क्लोज होने के कागजात उन्हें भेजे. लेकिन असल में लोन क्लोज हुआ नहीं था. इसी कारण उन्हें किश्त ना चुकाने की नोटिस और कॉल आने लगे. जब उन्होंने साइबर अपराधी के नंबर पर कॉल किया तो वह स्विच ऑफ बता रहा था. जिसके बाद उन्होंने फाइनांस कंपनी से संपर्क किया तो पता चला कि कंपनी की तरफ से लोन क्लोज करने का कोई ऑफर कभी दिया ही नहीं गया था. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाने में दर्ज करायी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही