Ranchi : सदर अस्पताल के छठे तल्ले से आज मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे एक महिला कूद गयी. छठे तल्ले से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से चोटिल हो गयी. आनन-फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रिम्स रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद उसका पोस्टमार्टम किया गया. महिला की पहचान रामगढ़ निवासी सुमंती देवी (24 वर्षीय) के रूप में हुई है.
रांची : सदर अस्पताल के छठे तल्ले से कूदी महिला, रिम्स में मौत
Last Updated: Oct 17, 2023 12:00 AM (IST)