Search

 
 
 

Ranchi : गुपचुप बेचने वाली महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, 4 अपराधी गिरफ्तार

Ranchi : पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अगवा की गई महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद रंग की अर्टिगा कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.
 

Ranchi : पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से अगवा की गई महिला की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाली महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद रंग की अर्टिगा कार और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं.

Uploaded Image

बरामद हथियार

जानकारी के मुताबिक मृतिका की पहचान रेखा देवी के रूप में हुई है, जो अरगोड़ा में ठेले पर गुपचुप (गोलगप्पे) बेचकर अपना जीवन-यापन करती थी. अनुसंधान में यह बात सामने आई कि रेखा देवी के पड़ोस में रहने वाली संध्या कुमारी के पति जीवा तिग्गा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. संध्या कुमारी ने अपने भाई रमेश उरांव और उसके दोस्त कृष्णा दास गोस्वामी, और लखन उरांव के साथ मिलकर रेखा देवी के अपहरण और हत्या की पूरी साजिश रची.


अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म और हत्या

बीते 19 जून 2026 को आरोपियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र से फर्जी नंबर प्लेट लगी सफेद अर्टिगा कार के जरिए रेखा देवी का अपहरण कर लिया. इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. 21 जून 2026 को तुपुदाना ओ.पी. के अंतर्गत दसमाईल से तुंजू जाने वाली पक्की सड़क पर सिरी सोहराई पहाड़ के पास पुलिस को एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे. शव के पास से दुष्कर्म से संबंधित संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद हुईं. मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.


रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी में पुलिस ने संध्या कुमारी, रमेश उरांव, कृष्णदास गोस्वामी, लखन उरांव को हथियार और कार के साथ बरामद किया. अपराधियों के पास से फर्जी नंबर लगी एक सफेद रंग की अर्टिगा कार, 1 देसी पिस्तौल, 2 देसी कट्टा, 9 जिंदा कारतूस और चार 4 मोबाइल फोन जब्त किया गया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही