Search

 
 
 

रांची : फंदे से झूलता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi :  रांची जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित अपर हटिया में आज मंगलवार को एक महिला का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला है. महिला की पहचान सृष्टि के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची औपर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी सामने आ पायेगी. (पढ़ें, मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-speaker-kept-urging-to-run-question-hour-bjp-mlas-kept-creating-ruckus/">मॉनसून

सत्र : स्पीकर प्रश्नकाल चलाने का करते रहे आग्रह, भाजपा विधायक करते रहे हंगामा)

मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का लगाया आरोप

सृष्टि की शादी छह महीने पहले ही हुई थी. उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. सृष्टि के भाई का कहना है कि उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. भाई ने ससुराल वालों पर सृष्टि का गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया. उसका कहना है कि आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके शव को फंदे से लटका दिया गया. इसे भी पढ़ें : मॉनसून">https://lagatar.in/monsoon-session-irfan-ansari-arrived-in-house-dressed-in-chunari-and-tika-randhir-singh-said-he-is-a-dramatist/">मॉनसून

सत्र : चुनरी ओढ़ व टीका लगा सदन में पहुंचे इरफान अंसारी, रणधीर सिंह बोले – नाटकबाज है
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही