Search

 
 
 

रांची : नामकुम में कुएं से महिला का शव बरामद

राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं से मंगलवार की सुबह महिला का शव बरामद हुआ है. मृतिका की पहचान जानकी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका इलाज कांके स्थित रिनपास अस्पताल से चल रहा था
 

Ranchi :  राजधानी के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं से मंगलवार की सुबह महिला का शव बरामद हुआ है. मृतिका की पहचान चाय बागान निवासी जानकी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से बीमार चल रही थी और उसका इलाज कांके स्थित रिनपास अस्पताल से चल रहा था.

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अहले सुबह चार बजे अपने घर से बाहर निकली थी. लेकिन वापस नहीं लौटी. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन की तो महिला का शव एक कुएं में  मिला. जानकारी मिलने के बाद नामकुम थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बाहर निकाला.

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला की हत्या हुई है या फिर उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है. जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा. 

 

https://lagatar.in/jharkhand-assembly-budget-session-finance-minister-presented-a-budget-of-rs-158560-crore-in-the-house 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही