Search

 
 
 

रांची : धुर्वा डैम से अज्ञात महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

 
Ranchi : नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित धुर्वा डैम से रविवार सुबह अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ है. खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गयी है. महिला की हत्या कर उसके शव को फेंका गया है या महिला ने आत्महत्या की है. पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा. (पढ़ें, मत">https://lagatar.in/dont-play-with-childrens-future/">मत

खेलिए बच्चों के भविष्य से)

डैम के किनारे गये लोगों ने दी पुलिस को सूचना

जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह स्थानीय लोग धुर्वा डैम के किनारे गये थे. तभी लोगों ने पानी में शव को तैरते हुए देखा. जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है. इसे भी पढ़ें : महिलाओं">https://lagatar.in/sexual-relations-with-women-trump-fears-arrest-calls-for-protest/">महिलाओं

के साथ यौन संबंधों का मामला, ट्रंप ने गिरफ्तारी की आशंका जतायी, प्रदर्शन का आह्वान किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही