Search

 
 
 

रांचीः वीमेंस एशियन हॉकी ट्रॉफी, तैयारियों को लेकर नगर प्रशासक ने किया दौरा

 
Ranchi: झारखंड (रांची) की मेजबानी में आगामी 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक आयोजित होने वाले वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए निगम स्तर पर की जा रही तैयारियों को लेकर प्रशासक अमित कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ मोरहाबादी क्षेत्र का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है, इसलिए आयोजन में किसी प्रकार की कोई कमी न रहे, इसका पूरा ध्यान रखें. इसके लिए स्टेडियम के अंदर और बाहर साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाये. इसके अलावा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव स्टेडियम के सभी संपर्क पथों पर करें. मोरहाबादी क्षेत्र के सभी खराब पड़े लाइट्स को ठीक करें. साथ ही वैसे वृक्ष जो स्टेडियम के आस-पास की सुंदरता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहे हैं उनकी ट्रीमिंग भी की जाए. मौके पर अपर प्रशासक कुंवर सिंह पाहन, नगर प्रबंधक एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-राष्ट्रीय">https://lagatar.in/national-subroto-cup-football-competition-jharkhand-team-in-quarter-finals/">राष्ट्रीय

सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता : झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही