Search

 
 
 

रांचीः परेशानी होने पर मजदूर ले सकते हैं मदद, देश के 7 राज्यों में 8 माइग्रेशन सेंटर का उद्घाटन

 
Ranchi: एक राज्य से दूसरे राज्य कमाने जाने वाले मजदूरों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कोरोना काल में इसकी बानगी देखने को मिली थी. इसे लेकर झारखंड सरकार ने उन्हें मदद पहुंचाने की ठानी है. इसी क्रम में राज्य सरकार ने मंगलवार को देश के 7 राज्यों में 8 माइग्रेशन सेंटर का उद्घाटन किया. रांची के होटल रेडिशन हुए उद्घाटन कार्यक्रम का श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और श्रम आयुक्त संजीव कुमार बेसरा ने किया. मंगलवार को मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत देशभर में स्थापित इन माइग्रेशन सेंटर्स का ऑनलाइन उद्घाटन किया गया. माइग्रेशन सेंटर चेन्नई, तिरुपपुर, आंध्रप्रदेश के हैदराबाद, कर्नाटक के बेंगलुरु, महाराष्ट्र के पुणे, गुजरात के अहमदाबाद, राजस्थान के नीमरामा और नई दिल्ली में खोला गया है इस मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्य में कई उद्योग खोले जा रहे हैं. जिससे यहां के मजदूरों को काम करने बाहर ना जाना पड़े. फिलहाल श्रमिकों को अगर किसी तरह की परेशानी हुई तो वे इन सेंटर्स पर सरकार से मदद ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-arrived-to-watch-the-bharat-shakti-exercise-said-pokaran-became-a-witness-to-indias-self-reliance-confidence-and-self-pride/">पीएम

मोदी भारत शक्ति अभ्यास देखने पहुंचे, कहा, पोकरण भारत की आत्मनिर्भरता, विश्वास और आत्म गौरव का गवाह बन गया
मौके पर संजीव कुमार बेसरा श्रम आयुक्त ने कहा कोरोना के समय में मजदूरों को बहुत कठिनाइयां हुई. उनके लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने कई कदम उठाए. झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए एक ओर नया कदम उड़ाया है. जिसके तहत जब काम को लेकर कई भी विभिन्न जगहों में प्रवास करता है तो वहां किसी प्रकार की समस्या ना हो. इसके लिए इन केंद्रों को खोला गया है. जिसमे एक माह तक रहने और खाने की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी. ये केंद्र काउंसलिंग सेंटर की तरह भी काम करेगा. इसके साथ झारखंड के लोगों के लिए लोकल गर्डियन की भांति रहेगा. श्रम विभाग के सचिव मुकेश कुमार ने कहा झारखंड में रहते हुए झारखंड से जो लोग बाहर रोजगार के लिए जाते हैं एक सपोर्ट सेंटर डेवलप किया गया है. कभी भी कोई बाहर जाता है. माइग्रेशन सपोर्ट सेंटर की कोशिश आपको दूर प्रदेश में घर जैसा माहौल देने की कोशिश है वहां कॉमन रूम से लेकर एलईडी रूम तक की सुविधा है वहां पुरुष और महिला को अकोमोडेट करने का प्रयास भी किया गया है. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/gift-milk-is-being-given-to-2500-children-in-mid-day-meal/">रांची

: 2500 बच्चों को मिड डे मील में दिया जा रहा है गिफ्ट मिल्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही