Search

 
 
 

रांची : जल जीवन मिशन व स्वच्छ भारत मिशन के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे कर्मी

 
Shruti Singh
Ranchi : रांची जिले में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के लिए संविदा पर कर्मी नियुक्त होंगे. इसको लेकर जिला प्रशासन ने रांची पूर्वी और पश्चिमी के लिए एमआईएस कोऑर्डिनेटर, आईईसी कोऑर्डिनेटर और डिस्ट्रिक्ट एसबीएम कम एसएलडब्लूएम कोऑर्डिनेटर के पद के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके लिए 25 सितंबर को केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल में परीक्षा होगी. संविदा पर नियुक्ति के लिए पेयजल एवं स्वच्छता रांची पूर्वी मंडल के लिए 29 और रांची पश्चिमी के लिए 33 उम्मीदवारों का चयन किया गया है. इन सभी उम्मीदवारों का लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू होगा. उसके बाद मेरिट लिस्ट में नाम आएगा.
इसे भी पढ़ें – प्रेम">https://lagatar.in/ed-court-took-cognizance-in-the-case-of-prem-prakash-alias-pp-pankaj-mishra-and-bacchu-yadav/">प्रेम

प्रकाश उर्फ PP, पंकज मिश्रा और बच्चू यादव के केस में ED कोर्ट ने लिया संज्ञान

क्या है जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उन सभी परिवारों को घर में पानी की सुविधा उपलब्ध करवाना है, जिन्हें पानी की समस्या से गुजरना पड़ता है. केंद्र सरकार के इस मिशन के अंतर्गत अभी तक 50 प्रतिशत परिवारों को लाभान्वित किया गया है. 2024 तक देश के सभी जरूरतमंद परिवारों को पानी की सुविधा उपलब्ध करानी है. वहीं स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है, जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों को साफ-सुथरा रखना और कूड़ा साफ करना है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-electrician-dies-due-to-current-the-principal-survived-narrowly/">हजारीबाग:

करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, बाल-बाल बचे प्राचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही