Search

 
 
 

रांची : 6 जुलाई को एचइसी मुख्यालय घेरेंगे मजदूर, 2 माह के वेतन की कर रहे मांग

 
Ranchi: मंगलवार को एचईसी मजदूर यूनियन के अध्यक्ष भवन सिंह ने एचईसी प्रबंधन को चेताया. भवन सिंह ने कहा कि मजदूरों का 7 माह के वेतन बकाया है. ऐसे में प्रबंधन कम से कम 2 माह का वेतन भुगतान करें. नीलांचल इस्पात से 28 करोड़ रुपए आए हैं, जो काफी दिनों से लंबित थे तो उसी रकम से प्रबंधन मजदूरों को 2 माह का वेतन भुगतान करे, नहीं तो मजदूरों का आक्रोश 6 जुलाई को बाहर आ जाएगा. उन्होंने आगे बताया कि अगर प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया तो सभी मजदूर 6 जुलाई को मुख्यालय का घेराव करेंगे. इसे भी पढ़ें -Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-impact-fearing-action-circle-officers-ran-to-the-commissioners-office-submitted-pending-report/">Lagatar

Impact: कार्रवाई के डर से अंचल अधिकारी भागे भागे पहुंचे कमिश्नर कार्यालय, जमा किया पेंडिंग रिपोर्ट

श्रमिक संगठनों से अपील एक साथ आए मजदूर

श्रमिक संगठनों से अपील करते हुए भवन सिंह ने कहा कि प्रबंधन की चाटुकारिता के बजाय सभी मजदूर एक साथ आगे आएं. उन्होंने कहा कि यदि मजदूर अब भी मुख्यालय का घेराव नहीं करेंगे, तो निदेशक आए हुए पैसों का बंदरबांट कर देंगे. इस बार प्रबंधन की कोई चालाकी नहीं चलेगी.बता दें कि कुछ महीने पहले भी एचईसी मजदूरों ने बकाया वेतन को लेकर एक माह तक हड़ताल किया था. एचईसी प्रबंधन की ओर से वेतन भुगतान के आश्वासन के बाद हड़ताल वापस लिया गया था. मगर अब तक मजदूरों के वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है. इसे भी पढ़ें - शिक्षा">https://lagatar.in/education-minister-said-external-interference-is-not-tolerated-in-government-schools-the-guidelines-of-the-department-will-have-to-be-followed/">शिक्षा

मंत्री ने कहा, सरकारी स्कूलों में बाहरी हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं, विभाग की गाइडलाइन का कराना होगा पालन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही