Search

रांची : सोमवार से बदल जाएगा सिविल कोर्ट में कामकाज का समय

Ranchi : सोमवार यानी 1 अप्रैल से राज्यभर के जिला अदालतों में सुनवाई का समय बदल जाएगा. फ़िलहाल झारखंड की निचली अदालतों में डे कोर्ट में सुनवाई हो रही है. लेकिन यह व्यवस्था सोमवार से बदल जाएगी. रांची सिविल कोर्ट समेत झारखंड के सभी जिला न्यायालयों में 1 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट में मुकदमों की सुनवाई शुरू हो जाएगी. झारखंड हाईकोर्ट ने पत्र जारी कर मॉर्निंग कोर्ट में सुनवाई शुरू करने की सूचना जारी कर दी है. मॉर्निंग कोर्ट में अदालत के कामकाज का समय सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक निर्धारित किया गया है. यह व्यवस्था 29 जून तक चलेगी. इसे भी पढ़ें -रांची">https://lagatar.in/ranchi-police-reveals-rahul-sharma-murder-case-wifes-illicit-relations-became-reason-for-murder-one-accused-arrested/">रांची

पुलिस ने किया राहुल शर्मा हत्याकांड का खुलासा, पत्नी के अवैध संबंध बनी हत्या की वजह, एक आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp