Search

 
 
 

सेंट जेवियर्स कॉलेज में लिविंग विद एआई पर कार्यशाला

सेंट जेवियर्स कॉलेज में Living with AI विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया.
 

Ranchi : सेंट जेवियर्स कॉलेज में Living with AI विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया. इस कार्यशाला का आयोजन कंप्यूटर विज्ञान विभाग एवं Xavier's TechByte Society द्वारा Prayog India, रांची तथा IQAC के सहयोग से किया गया. इसमें लगभग 300 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

 

कार्यशाला का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. फादर रोबर्ट प्रदीप कुजूर ने किया. अपने संबोधन में उन्होंने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और रोबोटिक्स के बढ़ते उपयोगों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज AI स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग और संचार जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है.

 

कंप्यूटर विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. स्वराट चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में AI हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है. उन्होंने छात्रों को इस क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों को सीखने और अपनाने के लिए प्रेरित किया.

 

कार्यशाला के संयोजक डॉ. कमलदीप ने इसके उद्देश्य, विजन और मिशन को स्पष्ट करते हुए बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों को भविष्य की तकनीकों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 

इस दौरान Prayog India, रांची से आए विशेषज्ञों ने AI और रोबोटिक्स से जुड़े उपकरणों का व्यावहारिक प्रदर्शन किया. छात्रों को इन उपकरणों के साथ प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला, जिससे उनकी समझ और रुचि में वृद्धि हुई.

 

कार्यक्रम में उप-प्राचार्य फादर अजय मिंज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इनमें वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र, राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. बी.के. सिन्हा, स्टाफ सेक्रेटरी डॉ. धीरज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमित रॉय, IQAC समन्वयक डॉ. शिव कुमार, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय सिन्हा सहित कई प्राध्यापक और संकाय सदस्य शामिल थे.कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रो. सूर्यनारायण द्वारा प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही