Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः बालिका शिक्षा उच्च विद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य पर कार्यशाला

Advertisement
Advertisement
Ranchi: बालिका शिक्षा भवन उच्च विद्यालय लालपुर के तत्वावधान में कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा "मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान" पर कार्यशाला आयोजित हुआ. जिसमें नैदानिक मनोवैज्ञानिक रेनू गहलोत रॉय ने किशोरावस्था में होने वाली मनोवैज्ञानिक समस्याओं जैसे अवसाद, अत्यधिक क्रोध,चिड़चिड़ापन, तनाव, चिंता, घबराहट, एकेडमिक परफॉर्मेंस ठीक ना होना,भूल जाना,पढ़ाई में ध्यान नहीं देना इत्यादि के साथ मानसिक बीमारियों के कारण और इसका उपचार विस्तृत रूप से बच्चों को बताया. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-23-sept-2023-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।23 SEPT।।सीएम हेमंत का ED को पत्र।।बाबूलाल का हेमंत पर तंज।।हजारीबागः निराश हुए खगोलप्रेमी।।बिहार में फिर धंसा पुल।।जातिगत जनगणना से डरते हैं पीएम-राहुल।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
उन्होंने बच्चों को सेल्फ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दी. प्रत्येक बच्चे को चाहिए वह अपने मन में किसी भी तरह की बात को ना छुपाए माता-पिता से शेयर अवश्य करें. शेयर करना सीखे. हमेशा सकारात्मक सोच रखें. बच्चे इस कार्यशाला में अत्यधिक उत्साहित दिखे. बच्चों के विभिन्न प्रश्नों का समाधान किया. प्रधान अध्यापिका पपिया घोष इस कार्य की सराहना और प्रशंसा करते हुए इसे आगे भी करने के लिए कहा. कार्यशाला के अंत में सुभाष गोराय ने नैदानिक मनोवैज्ञानिक रेनू गहलोत रॉय और कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया. इसे भी पढ़ें- धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-on-international-sign-language-day-school-children-learned-sign-language-in-jharia/">धनबाद

: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर झरिया में स्कूली बच्चों ने सीखे साइन लैंग्वेज

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रधान अध्यापिका पापिया घोष, सुधा मुखर्जी, जय मुखर्जी, रजनी सेन, हेमा कुमारी, सुभाष गोराय, सागरिका सरकार, स्मृति चक्रवर्ती उपस्थित थे. कॉसमॉस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट लालपुर में रेनू गहलोत रॉय द्वारा प्रत्येक शनिवार को 4 से 6 बजे निशुल्क परामर्श एवं मनोचिकित्सा प्रदान किया जाता है. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही