Search

 
 
 

रांचीः स्ट्रेस मैनेजमेंट को लेकर कार्यशाला, 60 नर्सिंग प्रशिक्षक हुए शामिल

 
Ranchi: नर्सिंग कार्यक्रम के तहत नर्सिंग प्रशिक्षकों के लिए स्ट्रेस मैनेजमेंट पर शुक्रवार को एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण में विभिन्न सरकारी एवं निजी नर्सिंग संस्थानों से करीब 60 नर्सिंग प्रशिक्षण शामिल हुए. बता दें कि राज्य में ज्यादातर नर्सिंग प्रशिक्षक महिला हैं. प्रशिक्षकों की कमी होने के कारण सभी के ऊपर काम करने का दबाव रहता है. ऐसे में घर और कार्यालय में काम का संतुलन बनाना मुश्किल हो जाता है. कई बार वे तनाव का शिकार हो जाती हैं. इस तनाव से बचने एवं काम में संतुलन बनाए रखने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर वक्ताओं ने कहा कि लोग तनाव और अवसाद से दूर रहेंगे, तो उनकी कार्यक्षमता बढ़ेगी.

इनकी रही मौजूदगी

नर्सिंग कोषांग के नोडल पदाधिकारी बुका उरांव, ट्राइबल नर्सिंग कॉलेज वाईबीएन यूनिवर्सिटी की प्राध्यापक डॉ ए सुमथि, आरसीएच नर्सिंग सुपरीटेंडेंट मीता राय, साइकेट्रिस्ट डॉ रवि मोहन किस्कू, नर्सिंग प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर ललित लता टोप्पो, नर्सिंग कोषांग की एकता शबनम व अन्य शामिल हुईं. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-tpc-took-responsibility-for-the-murder-of-coal-trader-rajendra-sahu/">झारखंड

: टीपीसी ने ली कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता राजेंद्र साहू की हत्या की जिम्मेवारी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही