Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार को लेकर कार्यशाला आयोजित

Ranchi : पंचायती राज विभाग के केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान, हेहल में शनिवार को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2023 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसमें पंचायती राज निदेशालय की निदेशक राजेश्वरी बी ने विकास के लक्ष्यों के स्थानीयकरण के तहत चिह्नित 9 विषयों की जानकारी दी. सभी प्रतिभागियों से जिला स्तर/ प्रखंड स्तर/ ग्राम पंचायत स्तर पर पुरस्कारों के आंकड़ों को प्रविष्टि कराने मार्गदर्शन दिया. ग्राम पंचायतों द्वारा किए गये अच्छे कार्यों एवं उपलब्धियों से राज्य एवं देश के अन्य सहभागियों के साथ साझा किया जा सकता है, जिससे राज्य का नाम रौशन हो सकता है.

प्रतिभागियों को मिली पंचायत पुरस्कार पर विस्तृत जानकारी

बता दें कि पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिया जा रहा है. इस वर्ष पूर्व से लागू राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों की प्रक्रिया को पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पूर्ण रूप से संशोधित किया गया है . अब मंत्रालय द्वारा सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण हेतु चिह्नित 9 विषयों पर आधारित राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार पूरे देश में लागू कर दी गयी है . मौके पर प्राचार्य, केन्द्रीय प्रशिक्षण संस्थान हेहल, राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए नामित नोडल पदाधिकारी सहित प्रशिक्षण संस्थान के सभी व्याख्याता, पंचायती राज विभाग के पदाधिकारी /कर्मी एवं सभी जिलों से 9 विषयों से संबंधित विभागों के जिलास्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-25-houses-of-musa-toli-will-not-be-demolished-without-rehabilitation-cm/">रांची

: बिना पुनर्वास के मूसा टोली के 25 घरों को नहीं तोड़ा जाएगा : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही