Search

 
 
 

रांची: 28 जुलाई को मनाया जायेगा विश्व हेपेटाइटिस दिवस

 
Ranchi: देश भर में वायरल हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 28 जुलाई को विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष का थीम `एक जीवन, एक लीवर` है. हेपेटाइटिस को लेकर रांची के राज अस्पताल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. रविश रंजन ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्व में 350 मिलियन से अधिक लोग वायरल हेपेटाइटिस के साथ जी रहे है. इसलिए लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है. ताकि लोग लिवर से जुड़ी बीमारी के बारे में जागरुक हो सके. डॉ. रविश रंजन ने कहा कि यह लिवर से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है, जिसमें लिवर में संक्रमण के चलते सूजन आ जाता है और इसका असर लिवर पर पड़ने से जान भी जा सकती है. ऐसे में जरूरी है कि लोग समय रहते इस बीमारी को पहचाने और लिवर रोग विशेषज्ञ को दिखाएं.

मानसून में बढ़ता है हेपेटाइटिस का खतरा

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. रविश रंजन ने बताया कि मानसून में इस बीमारी का खतरा बढ़ जाता है और शरीर में कई प्रकार के लक्षण नजर आते हैं. अगर आपको हमेशा थकान सा महसूस होता हो, भूख कम लग रही हो, उल्टी आ रही हो, आखों के सफेद हिस्से का रंग पीला पड़ जाना, यूरिन का रंग बदलना, पेट में दर्द और सूजन होना, जैसे लक्षण हो तो तुरंत गैस्ट्रोएन्टेरोलॉजिस्ट से संपर्क करें. क्योंकि ये लक्षण हेपेटाइटिस की ओर इशारा करते हैं.
इसे भी पढ़ें- बकोरिया">https://lagatar.in/bakoria-incident-cbis-closure-report-accepted-relatives-of-the-deceased-filed-protest-petition/">बकोरिया

कांड: CBI की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार, मृतक के परिजनों ने दाखिल की प्रोटेस्ट पिटीशन
[wpse_comments_template]                
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही