Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: 9 अगस्त को दीक्षांत मंडप में धूमधाम से मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

Kaushal Anand Ranchi: केंद्रीय सरना संघर्ष समिति की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप की अध्यक्षता में हुई. संचालन भानू उरांव ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने कहा, " सरना समिति और आदिवासी सेना संयुक्त रूप से 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मोराबादी स्थित दीक्षांत मंडप में धूमधाम से मनाएंगे. आदिवासी को जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होना होगा. आदिवासियों के हक, रीति रिवाज, संस्कृति- परंपरा को सुरक्षित करना होगा."

आदिवासी दिवस पर निकलेगा जुलूस

शिवा कच्छप ने कहा कि मैट्रिक- इंटर पास और सामाजिक अगुवा मुखिया को सम्मानित किया जाएगा. सभी सामाजिक संगठनों से अपील है कि इस कार्यक्रम में शामिल हों. जयपाल सिंह स्टेडियम से मोराबादी तक जूलूस निकाला जायेगा. उन्होंने महिला दारोगा संध्या टोपनो को पिकअप वैन से कुचल कर हत्या किये जाने की कडी निंदा की. राज्य सरकार से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच करने की मांग की. दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करने को भी कहा. आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन भी रखा गया.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में भानू उरांव, अनिता गाड़ी, सती तिर्की, संगीता गाडी, महादेव उरांव, मंगल उरांव,कुईली उरांव, बसंती कुजूर, अन्नु मुंडा, बितो तिर्की, अनिमा खड़िया, सुमति कुमारी , गुड्डू उरांव , मीणा गाड़ी, भानू उरांव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही