Search

 
 
 

रांची : जेवियर कॉलेज इतिहास विभाग ने किया पुस्तक का विमोचन

 
Ranchi : संत जेवियर कॉलेज के इतिहास विभाग में फैसिलिटेटिंग रिसर्चड इन इसिक्योर जोनस टुवार्डस मोर इक्वेबल नॉलेज प्रोड्कशन नामक पुस्तक का विमोचन किया गया. पुस्तक लोकार्पण के मौके पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए. उन्होंने अपने संबोधन में शोध के महत्व पर प्रकाश डाला और साथ ही झारखंड की भाषा, संस्कृति एवं इतिहास पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को इस दिशा में कार्य करने की सलाह दी. इस अवसर पर कॉलेज के उप-प्राचार्य डॉ. फादर प्रदीप रोबर्ट कुजूर ने आगंतुकों का स्वागत किया. इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वीडन (यूरोप) से प्रो. डॉ. मारिया एरिक्सन बाज, डॉ. मैट्स उटास तथा डॉ. स्वाति पराशर व डॉ. जेम्स विन्सेंट सिएरा से उपस्थित थे. इस अवसर दयामनी बारला व डॉ. रवि वाजपेयी भी उपस्थित रहे. ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित पुस्तक की सह लेखिका इतिहास विभाग की सह प्राध्यापिका डॉ. अंजू टोप्पो ने अपनी पुस्तक की शोध क्षेत्र पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें - साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-attack-on-police-who-went-to-arrest-rape-accused-2-injured-including-police-station-in-charge/">साहिबगंज

: दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, थानाप्रभारी समेत 2 घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही