Search

 
 
 

रांची: पत्रकार को धमकी देने के केस में योगेन्द्र तिवारी को मिली बेल, 164 का बयान दर्ज

 
Ranchi : झारखंड शराब घोटाला के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को पत्रकार को धमकी दिए जाने के केस में रिमांड कर दिया गया है. मंगलवार को योगेन्द्र तिवारी को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट के समक्ष पेश किया गया. इस दौरान न्यायालय ने उसे धमकी के केस में जमानत की सुविधा प्रदान कर दी. वहीं न्यायिक दंडाधिकारी सोनाली सिंह की कोर्ट में योगेन्द्र तिवारी का 164 का बयान भी दर्ज किया गया. हालांकि योगेंद्र के खिलाफ अभी मनी लॉन्ड्रिंग का भी मामला लंबित है, इसलिए उसे वापस न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. CID ने खेलगांव थाना में दर्ज प्राथमिकी को टेकअप कर जांच शुरू की है. बका दें कि इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को पिछले वर्ष 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था. उन पर शराब घोटाला के जरिए अवैध कमाई करने और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है. इस मामले में ईडी ने 23 अगस्त को 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी.उनपर पिछले दिनों यह आरोप लगा है कि उन्होंने अखबार के पत्रकारों को जेल से फोन कर धमकी दी है. इस मामले में योगेंद्र तिवारी ने भी प्राथमिकी दर्ज करवाई है. इसे भी पढ़ें - लैंड">https://lagatar.in/land-scam-afsar-alis-bail-hearing-will-now-be-held-on-january-22/">लैंड

स्कैम: अफसर अली की बेल पर अब 22 जनवरी को होगी सुनवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही