Search

 
 
 

रांची : ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी है. यह घटना जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान रेलवे के पास शुक्रवार की रात घटी है.
 

Ranchi :   ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गयी है. यह घटना जिले के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित केतारी बागान रेलवे के पास शुक्रवार की रात घटी है.

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी.

 

पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखते हुए प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि अन्य सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. 

 

पुलिस ने शिनाख्त और घटना की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही