Search

 
 
 

रांची : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, परिजनों का आरोप-जहर देकर की गयी हत्या

 
Ranchi :  संदिग्ध परिस्थिति एक युवक की मौत हो गयी है. यह मामला जिले के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र स्थित यमुनानगर रोड नंबर सात में हुई है. जहां निरंजन कुमार नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि निरंजन को किसी ने जहर देकर मारा है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचनापाकर सुखदेवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी.

रात में बिल्कुल ठीक था निरंजन, अहले सुबह घर पर अचेत पड़ा मिला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि निरंजन मंगलवार की रात करीब 12 बजे घर लौटा था और उस समय वह बिल्कुल ठीक था. बुधवार की सुबह करीब चार बजे निरंजन का छोटा भाई उसे उठाने गया तो देखा कि वह अचेत पड़ा है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है. इसके बाद परिजन उसे तुरंत रिम्स अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मृतक युवक यमुना नगर में अपने परिवार के साथ रहता था.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही