Search

 
 
 

रांची : एक्स्ट्रीम बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की गोली मारकर हत्या

 
Ranchi : चुटिया थाना क्षेत्र के रेडिशन ब्लू होटल के सामने एक्स्ट्रीम बार में घुसकर कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. यह घटना रविवार देर रात करीब एक बजे की बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर चुटिया थाना की पुलिस पहुंची और घायल युवक को रिम्स ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बार मे गोली मारकर हत्या से सनसनी फैल गई है.

शराब नहीं देने को लेकर हुआ था विवाद

घटना के संबंध बताया जा रहा है कि बार बंद होने के बाद चार पांच युवक वहां पहुंचे थे. युवकों ने बार के कर्मचारियों से शराब मांगी. कर्मचारियों ने युवकों को बताया कि बार बंद हो चुका है. इसी बात को लेकर बार के कर्मचारियों और युवकों के बीच बहस हुई. इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकाली और बार में डीजे चलाने वाले कर्मी की छाती में पिस्तौल सटाकर गोली चला दी. घटना को अंजाम देने के बाद युवक वहां से भाग निकले. बार के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी चुटिया थाना को दी. सोमवार की सुबह सिटी डीएसपी और थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस बार में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके. साथ ही बार के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/f1b4e0f5-0876-4847-a4fa-78fdfcb193a6.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/3b7224ca-cd67-4cd8-9f47-dd509db5e32c.jpeg"

alt="" width="1280" height="960" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही