Search

 
 
 

रांची : बुढ़मू में मीट लेने दुकान पर खड़ा युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों पर संदेह

 
Ranchi : बुढ़मू में एक युवक की गोली मारकर की हत्या कर दी गई. घटना रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के साडम गांव की है. सोमवार को सुबह बाइक पर सवार होकर आए हथियारबंद ने मनोज यादव नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. आशंका जतायी जा रही है कि घटना को उग्रवादियों ने अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

खस्सी मीट लेने के लिए खड़ा था, इसी दौरान मारी गई गोली

जानकारी के अनुसार मनोज गांव मे खस्सी मीट लेने के लिए खडा था .इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी बाईक से पहुंचे. आते ही अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगे. गोली की आवाज सुन अफरा-तफरी मच गई. इसी बीच मनोज को भागने के क्रम में पैर मे गोली लगी और वो गिर गया. अपराधियों ने सामने जाकर मनोज को 9 गोली मारी, जिससे घटनास्थल पर ही मनोज की मौत हो गई.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही