Search

 
 
 

रांची : चोरी की बाइक के साथ धराये युवक ने उगला राज, कुख्यात समेत दो अपराधी गिरफ्तार

 
  • तीन हत्या समेत 6 मामलों का आरोपी है गिरफ्तार विशाल स्वांसी
  • चोरी की दो बाइक बरामद   
Ranchi : वाहन चेकिंग के दौरान रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही चोरी की दो बाइक भी बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों में बरियातु थाना क्षेत्र का संजय सिंह, रातू थाना क्षेत्र का विशाल स्वांसी और सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम निवासी विक्की साव का नाम शामिल है. तीनों का आपराधिक इतिहास रहा है. विक्की पर सुखदेवनगर थाना में जानलेवा हमला और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है. वहीं विशाल स्वांसी पर नामकुम, मांडर और रातू थाना में हत्या का मामला दर्ज है. वहीं रांची के नामकुम, सदर और सुखदेवनगर थाना में भी विशाल के खिलाफ रंगदारी मांगने, उकसाने और जानलेवा हमला के आरोप में मामला दर्ज है. विशाल पूर्व में पीएलएफआई उग्रवादी रह चुका है. रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मोरहाबादी मैदान के रजिस्ट्री ऑफिस के पास मोरहाबादी टीओपी पुलिस ने गुरुवार को वाहन चेकिंग लगाया था. चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक एमटी-15 बाइक को रोका गया. बाइक में लगे नंबर JH-01D-0270 स्पष्ट नहीं था. उक्त मोटरसाइकिल का चेचिस नंबर से जांच करने पर पता चला कि इसका मूल रजिस्ट्रेशन JH-01EN-1539 जो चान्हो थाना क्षेत्र के पतरातू निवासी राहुल कुमार के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस ने जब बाइक के साथ पकड़े गये आरोपी संजय सिंह से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इस बाइक को अपने मकान मालिक विक्की कुमार साव से खरीदा है. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विक्की कुमार को पकड़ा गया. आरोपी विक्की ने एक और मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की. विक्की के निशानदेही पर पूर्व पीएलएफआई उग्रवादी विशाल स्वांसी को पकड़ा गया. विशाल के पास से चोरी की बाइक (JH-01FM 8265) बरामद किया गया. बरामद बाइक कोतवाली थाना क्षेत्र से विष्णु साव के साथ मिलकर चोरी करने की बात बतायी. पुलिस मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-of-ashish-mishra-gang-arrested-with-weapons/">देवघर:

आशीष मिश्रा गिरोह के तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही