Search

 
 
 

रांची : बुढ़मू में हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से युवक की मौत

राजधानी के बुढ़मू थाना क्षेत्र में ग्यारह हजार वोल्टेज की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सोनू लोहरा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.
 

Ranchi :   राजधानी के बुढ़मू थाना क्षेत्र में ग्यारह हजार वोल्टेज की तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है. मृतक की पहचान सोनू लोहरा के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है.

 

जानकारी के अनुसार, सोनु लोहरा करंज पेड़ में दतुवन तोड़ने के लिए चढ़ा था. तभी अचानक वह बिजली के तार की चपेट में आ गया. स्थानीय लोग आनन-फान में उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलने पर बुढ़मू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.  ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. 

 

उनका कहना है कि क्षेत्र में जर्जर तार और खुले कनेक्शन लंबे समय से खतरा बने हुए हैं, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं की जा रही है. सोनू लोहरा के परिजन और ग्रामीण न्याय और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

 

परिजनों का कहना है कि परिवार की आर्थिक हालात ठीक नहीं है और परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है, इसलिए सरकार आर्थिक मदद करे, ताकि परिवार का भरन पोषण हो सके. प्रशासन ने मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही