Search

 
 
 

रांचीः उत्पाद विभाग के ऑफिस में युवक मौत मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि

 
Ranchi: कांके रोड स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय के बाथरूम में हुए नितेश विश्वकर्मा की संदेहास्पद मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पुलिस को मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के शरीर में जहर के अंश मिले हैं. मृतक का बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए खेलगांव स्थित फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद अब आशंका जताई जा रही है कि जहर खाने से ही युवक की मौत हुई है, हालांकि उत्पाद विभाग ने फांसी लगाकर नितेश द्वारा आत्महत्या किए जाने का दावा की है. बता दें कि छह जनवरी की सुबह लगभग सात बजे उत्पाद विभाग के दो दरोगा और एक सिपाही ने छापेमारी कर डंगरा टोली के पास से नितेश को पकड़कर ऑफिस ले गई थी. कुछ घंटे बाद ही फांसी लगाकर नितेश ने आत्महत्या का प्रयास किए जाने की बात कहते हुए उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया गया था. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी. पीड़ित परिजनों ने हत्या का जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था. गोंदा थाने की पुलिस ने मृतक की बहन पुष्पा देवी के लिखित आवेदन के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी. इसे भी पढ़ें-धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-surroundings-3-news-together-including-the-decision-to-strengthen-ajsu-at-every-leve/">धनबाद-आसपास

  : आजसू को हर स्तर पर मजबूत करने का निर्णय समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही